*पटवारियों ने किया ऑनलाइन काम का बहिष्कार, राजस्व विभाग के भुइयां एप के काम होंगे प्रभावित,

*पटवारियों ने किया ऑनलाइन काम का बहिष्कार, राजस्व विभाग के भुइयां एप के काम होंगे प्रभावित,

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पटवारीयों ने ऑनलाइन काम बंद कर दिए है। कंप्यूटर,इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग को लेकर भुइयां एप में किसी भी ऑनलाइन काम को बहिष्कार करने का निर्णय पटवारी संघ ने लिया है।  जिले के सभी 255 पटवारीयों ने इलेक्ट्रॉनिक संसाधन व इंटरनेट की मांग को लेकर सोमवार से ऑनलाइन भुइयां ऐप सॉफ्टवेयर में काम करना बंद कर दिया। पटवारियों ने इसके विरोध में काले कपड़े पहन कर विरोध दर्ज भी किया। अलग-अलग तहसील मुख्यालय के हल्के में पटवारी बैठे तो रहे लेकिन किसी ने भी ऑनलाइन काम नहीं किया जिससे ऑनलाइन काम को लेकर लोगों को भटकना पड़ा। 
आपको बता दे पटवारी संघ ने ऑनलाइन संसाधन की मांग को लेकर इसके पहले 16 दिसंबर से ऑनलाइन काम बंद करने की चेतावनी दी थी। पटवारियों की मांग है कि शासन स्तर पर उन्हें कंप्यूटर प्रिंटर व इंटरनेट जैसी सुविधाएं दी जाए जिससे वे अपना ऑनलाइन काम बिना किसी रूकावट के पूर्ण कर सके। अभी पटवारी को अपने निजी संसाधनों से काम करना पड़ता है। संसाधन की कमी के चलते उन्हें काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है। सोमवार से जिले के सभी पटवारीयो ने अघोषित रूप से ऑनलाइन काम का बहिष्कार किया। भुइयां एप में किसी भी प्रकार के दस्तावेज को अपलोड नहीं किया गया साथ ही डिजिटल सिग्नेचर, नक्शा बटांकन, न्यायलय के प्रतिवेदन ऑनलाइन, पटवारी के द्वारा जमा नहीं किए गए,आने वाले दिनों में राजस्व कार्यालय में कार्य प्रभावित होने की पूरी संभावना है। वर्तमान में प्रदेश में धान खरीदी चल रही है जिससे सोसाइटीयो में भी किसानों को ऑनलाइन दस्तावेज की जरूरत होती है जो पटवारीयो द्वारा ही दर्ज किए जाते हैं।

_x000D_

पटवारी के लगभग काम डिजिटल तरीके से -
राजस्व विभाग के अधिकांश काम डिजिटल ऑनलाइन हो चुके हैं भुइया एप में बी वन, पी टू, सहित अन्य दस्तावेज ऑनलाइन ही उपलब्ध होते हैं।अब पटवारी द्वारा ऑनलाइन कार्य के बहिष्कार से आने वाले दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

_x000D_

आने वाले दिनों में लोगों के काम होंगे प्रभावित-

_x000D_

पटवारी की मांग है कि उन्हें ऑनलाइन संसाधन दिए जाएं जिससे वे सुचारू रूप से अपना काम संपादित कर सकें। अब ऐसे में राजस्व विभाग के ऑनलाइन कार्य आने वाले दिनों में प्रभावित होंगे जिसमें खरीदी बिक्री, नामांतरण, फौती,बटवारा, नक्शा बटांकन, ऑनलाइन प्रतिवेदन आदि शामिल है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट