प्रदेश के 11लाख से ज्यादा किसानों को किया धान के बोनस राशि का वितरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 3हजार 7 सौ 16 करोड़ का वितरण

प्रदेश के 11लाख से ज्यादा किसानों को किया धान के बोनस राशि का वितरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 3हजार 7 सौ 16 करोड़ का वितरण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में आज मनाया जा रहा है।इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के दो साल के बकाया बोनस की राशि का वितरण करने की घोषणा थी। राज्य सरकार द्वारा जिस पर अमल में लाते हुए किसानों को उनके बोनस की राशि प्रदान की गई।

_x000D_

_x000D_

आज सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया। अभनपुर विधानसभा के ग्राम बेंद्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे।

_x000D_

_x000D_

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की।कार्यक्रम में विधायक इंद्रकुमार साहू,खुसवंत साहेब,पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया

_x000D_

_x000D_

,उनके प्रधानमंत्री बनते ही भारत के गांवों तक पक्की सड़कें पहुंची। उनके योगदानों को सम्मान देने के लिए हम सुशासन दिवस मनाते हैं।अटल बिहारी वाजपेई जी जब प्रधानमंत्री बने तक तब किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलना शुरू हुआ।मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय हमारी सरकार ने लिया।शर्मा ने कहा,अब 18 लाख गरीब परिवार को अपना आवास मिलेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सुशासन दिवस यानी आज के दिन हमने किसानों को बोनस दिया और अब किसानों को बोनस मिल चुका है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अटल बिहारी बाजपेई की कविता को मंच से सुनाया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट