विधानसभा निर्वाचन 2023: मतगणना दलों को मिला दूसरे चरण का प्रशिक्षण

विधानसभा निर्वाचन 2023: मतगणना दलों को मिला दूसरे चरण का प्रशिक्षण

बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन के तहत 03 दिसम्बर को होने वाले मतगणना कार्य के लिए नियुक्त मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायकों और माइक्रोऑब्जर्वर को आज दूसरे चरण का प्रशिक्षण शहर के मल्टीपरपज स्कूल में दिया गया।

_x000D_

_x000D_

प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतगणना दलों से चर्चा करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य धैर्यतापूर्वक और संयम से करें। प्रशिक्षण में दी जा रही मतगणना संबंधी आवश्यक बातों एवं क्रमबद्ध प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि रिर्टनिंग ऑफिसर के मार्गदर्शन में मतगणना का कार्य करें। कलेक्टर ने निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स दिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर और प्रशिक्षण के नोडन अधिकारी कुणाल दुदावत और जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी  अजय अग्रवाल भी मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_

 प्रशिक्षण में मतदान दलों को बताया गया कि सबसे पहले डाकमतपत्रों और ईटीपीबी मतों की गिनती होगी। इसके लिए सभी डाकमतपत्रों मे से वैध और अवैध मतपत्रों को छांटा जाएगा।  इसके बाद राउंडवाइज ईव्हीएम मशीनों में दर्ज मतों की काउन्टिग शुरू होगी। इसके लिए स्ट्रांग रूम से आने वाली हर ईव्हीएम मशीन की सील साइन की जांच की जाएगी। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि के हस्ताक्षर लेने के बाद मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किन प्रपत्रों में जानकारी देनी है और प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों से कहां-कहां और कब-कब साईन कराना है इन सभी बातों को बारीकी से प्रशिक्षण में बताया गया। मास्टर ट्रेनर ने मतगणना से संबंधित चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से बताया।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट