*महिलाओ एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता,सरकार के बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 55 सौ करोड़ का प्रावधान*
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में “प्रगति का बजट” पेश किया। इस बजट में महिलाओं, किसानों और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई है। महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ रुपए का बड़ा प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश की लाखों माताओं और बहनों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सरकार ने अगले तीन वर्षों में 8 लाख लखपति दीदी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रखा है।
_x000D_
बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया है। महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा।
इसके साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए भी बजट में विशेष राशि का आवंटन किया गया है, जिससे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।
_x000D_इसके अलावा, सरकार ने अगले तीन वर्षों में 8 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत, महिला स्व-सहायता समूहों को विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


