Big Breaking: राजभवन में 9 विधायकों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,देखिए मंत्रियों के प्रोफाइल Live

Big Breaking: राजभवन में 9 विधायकों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,देखिए मंत्रियों के प्रोफाइल Live

रायपुर। राजभवन में आयोजित 9मंत्रीयो को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिश्चंद्र ने 9 विधायकों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।अब जल्द ही इन सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। आज इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,डिप्टी सीएम विजय शर्मा,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक पुन्नूलाल मोहले ,पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडे ,प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव सहित भाजपा कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे।
इन विधायकों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, जानिए मंत्रियों के प्रोफाइल 
 बृजमोहन अग्रवाल,रायपुर दक्षिण से 8वी बार के विधायक बने हैं, छात्र राजनीति में सक्रिय रहे एबीवीपी के में राजनिति की,अविभाजित मध्यप्रदेश में सुंदरलाल पटवा सरकार में मंत्री रहे हैं।रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में गृह, परिवहन राजस्व वन जैसे विभाग संभाल चुके हैं पावरफुल मंत्री रहे हैं।

_x000D_

रामविचार नेताम,रामानुजगंज से विधायक रामविचार नेताम 6वी बार के विधायक हैं। रमन सिंह सरकार में गृह मंत्री सहित कई विभाग में मंत्री रहे हैं,राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

_x000D_

ओपी चौधरी रायगढ़ से विधायक ओपी चौधरी पहली बार के विधायक बने हैं, कलेक्टरी छोड़ कर राजनीति में रायगढ़ से विधायक है।

_x000D_

टंक राम वर्मा बलौदाबाजार से विधायक टंकराम वर्मा पहली बार विधायक बने हैं। रमेश बैश,केदार कश्यप जैसे मंत्रियों के निज सहायक रह चूके है 

_x000D_

श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ से विधायक श्याम बिहारी जायसवाल दूसरी बार के विधायक बने हैं। जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहे।

_x000D_

लक्ष्मी राजवाडे भटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार की विधायक बनी हैं।दो बार के विधायक को भारी अंतर से हराया, महिला मोर्चा सहित कई पदों पर रही।

_x000D_

दयालदास बघेल नवागढ़ से विधायक दयालदास बघेल चौथी बार विधायक बने हैं।

_x000D_

लखन देवांगन कोरबा से विधायक लखन देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं,लखन देवांगन कोरबा के महापौर भी रह चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक जय सिंह अग्रवाल को हराया।
 
केदार कश्यप नारायणपुर से विधायक केदार कश्यप चौथी बार के विधायक हैं,पूर्व कद्दावर आदीवासी नेता पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के बेटे है, केदार रमन सरकार में पीएचई मंत्री रहे हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट