*नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल 31 मई को तखतपुर विधानसभा के दौरे पर भाजपा के बैठक में होंगे शामिल*

*नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल 31 मई को तखतपुर विधानसभा के दौरे पर भाजपा के बैठक में होंगे शामिल*

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का 31 मई को तखतपुर आगमन हो रहा है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने मई 2023  में विकास एवं सुशासन का 9 वर्ष पूर्ण किए है विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की योजना पार्टी के राष्ट्रीय संगठन द्वारा की गई है l

_x000D_

_x000D_


आयोजन के लिए प्रस्तावित विषय एवं संगठनात्मक मंडल बैठक हेतु तखतपुर विधानसभा में 31.05.23 दिन बुधवार को विशेष रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल का आगमन होगा, उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन आगामी कार्यक्रम को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ,ज़िला संगठन प्रभारी  मोतीलाल साहू ,भाजपा ज़िला अध्यक्ष  रामदेव कुमावत ,ज़िला सह प्रभारी संगठन   इन्द्रजीत सिंह  एवं विधानसभा प्रभारी  विशेषर पटेल  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे l
बैठक में मंडल में निवासरत समस्त प्रदेश एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों , मंडल कार्यसमिति पदाधिकारी एवं सदस्यों ,  समस्त शक्ति केंद्र के प्रभारी , संयोजक , सहसंयोजक , सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण तथा समस्त बूथ अध्यक्षों और समस्त  जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट