भाजपा पार्षद दल की बैठक में मेयर के इस्तीफे की मांग, बीजेपी ने कहा महापौर की कार्य प्रणाली से जनता नाराज

भाजपा पार्षद दल की बैठक में मेयर के इस्तीफे की मांग, बीजेपी ने कहा महापौर की कार्य प्रणाली से जनता नाराज

रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की बैठक नगर निगम कार्यालय मे आहूत की गई। बैठक मे सर्वप्रथम भाजपा को मिली प्रचंड मतों से जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया गया। भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृतुंजय दुबे ने कहा भाजपा रायपुर शहर के चारो विधानसभा मे और लगभग शहर के 70 वार्डो मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की बहुमत से जीत यह प्रमाणित करता है कि शहर की जनता वर्तमान महापौर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है।

_x000D_

_x000D_

अतःअब नैतिकता के आधार पर महापौर ऐजाज ढेबर को इस्तीफा दे देना चाहिए। सत्तापक्ष के पार्षदों के वार्डो मे भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की जीत बहुमत से हुई है। इससे स्पष्ट है कि सत्तापक्ष के पार्षद महापौर की कार्यप्रणाली के कारण अपने वार्डो मे भी जीत नही दिला पाये।

_x000D_

_x000D_

 भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता ने कहा कि महापौर जनता के द्वारा ना चुनकर अपने पार्षदों के द्वारा चुने गये है। पार्टी के आंतरिक व्यवस्था के तहत एजाज ढेबर महापौर प्रत्याशी थे,जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय को इस्तीफा सौपा उसी प्रकार महापौर एजाज ढेबर को भी रायपुर कलेक्टर को इस्तीफा सौप देना चाहिए।

_x000D_

_x000D_


भाजपा पार्षद दल ने महापौर एजाज ढेबर पर आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षो मे शहर की जनता को न पेयजल उपलब्ध करा पाये,न ही चलने को सड़क उपलब्ध करा पाये।गरीबो को आवास दिलाने मे महापौर असफल रहे। विद्युत की व्यवस्था चौपट हो गई है। लाखो के स्मार्ट पोल डंप पडे है। सफाई व्यवस्था ठप्प है,करोडो के खरीदे गये डस्टबीन धूल खाते पडे है। शहर मे अवैध कब्जो की भरमार है। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। पार्षद दल ने आरोप लगाया कि मांस मटन की दुकाने बिना अनुमति के रहवासी क्षेत्रों में खोले गए हैं ।रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य का अता पता नही है,केवल घोषणाएं हुई है। भूमि पूजन हुआ है लेकिन नगर निगम को राज्य की कांग्रेस सरकार से राशि अब तक नही मिली है।पिछले 4 सालों में कांग्रेसी महापौर अपनी ही सरकार से विकास कार्य के लिए राशि नही ला पायें है।कुल मिलाकर महापौर प्रत्येक क्षेत्र मे जनता की समस्याओं का निराकरण करने मे असफल रहे हैं।जिस पर राजधानी रायपुर की जनता ने मुहर लगाते हुए रायपुर शहर के चारों विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाया है।अब शहर की सत्ता से महापौर एजाज ढेबर के इस्तीफे की मांग भाजपा पार्षद दल करता है। संगठन के निर्णय अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी रणनीति निर्धारित किया जायेगा।उक्त बैठक मे मनोज वर्मा,उपनेता प्रतिपक्ष, मृत्युजंय दुबे, सूर्यकांत राठौड़, डॉ.प्रमोद साहू,सीमा संतोष साहू, कामिनी पुरूषोतम देवांगन, श्रीमती सरिता वर्मा,नारद कौशल, श्रीमती सुशीला धीवर,विश्वदिनी पांडेय,डॉ.सीमा कंदोई,रोहित साहू,भोला साहू, विनोद अग्रवाल,  गोदावरी गज्जू साहू, रवि धुव्र, श्रीमती सावित्री जयमोहन साहू, अमर बंसल,टेसू नंदकिशोर साहू उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट