चुनावी मोड में बीजेपी: पार्टी के लोकसभा कार्यालय का किया उद्घाटन

चुनावी मोड में बीजेपी: पार्टी के लोकसभा कार्यालय का किया उद्घाटन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज केशरवानी भवन इमलीपारा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुंगेली विधायक पूर्व सांसद पुन्नूलाल मोहले ने फीता काटकर किया। हालांकि लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित नहीं हई है, किन्तु भारतीय जनता पार्टी अपनी सक्रियत एवं समय पूर्व तैयारियों के लिए जानी जाती है।

_x000D_

_x000D_

आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए पहला चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर आगामी लोकसभा चुनाव का संकेत दे दिया। इमलीपारा स्थित केशरवानी भवन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
ब्यूरो रिपोर्ट