*भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन*

*भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन*

_x000D_

सकरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आज आयोजन किया गया।यह सम्मेलन तखतपुर विधानसभा के सकरी मंडल में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अरुण साव सांसद बिलासपुर एवं प्रदेशाध्यक्ष छ्त्तीसगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पूर्व में 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बैठी थी।अभी साढ़े 4 साल की कांग्रेस की सरकार है दोनों में जमीन आसमान का अंतर है जितने विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए हैं उतने छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी नहीं हुए।

_x000D_

_x000D_


विशिष्ठ अतिथि पुन्नूलाल मोहले विधायक एवं पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि 16 लाख आवास छत्तीसगढ़ में स्वीकृत किया गया है।लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार उसे रोक रही है।मोहले ने आगे कहा भूपेश सरकार को जवाब देना पड़ेगा की उन्होंने गरीबों का आवास क्यों नहीं बनाया। 
हर्षिता पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष छग राज्य महिला आयोग ने कहा कि केन्द्रीय सरकार की योजनाओं से वंचित छत्तीसगढ़ की जनता सवाल कर रही है। विकास के नाम पर ठगरी भूपेश सरकार से।नल जल मिशन योजना के तहत हर घर में पेयजल पहुंचाने की योजना नरेंद्र मोदी सरकार ने ही बनाई थी लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इसमें काफी ढिलाई बरती और 2024 में यह पूर्ण ना हो सके इस मकसद से इस काम में कोताही बरती जा रही है।

_x000D_

_x000D_


घनश्याम कौशिक ज़िला महामंत्री भाजपा एवं ज़िला पंचायत सदस्य बिलासपुर ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनकल्याणकारी योजना चलाए जा रहे।चारों ओर के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही किया है। केंद्र सरकार जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है। पिछले 9 वर्षों में बहुत विकास कार्य हुए हैं। केन्द्र सरकार की योजनाओं से राज्य के सभी वर्ग और समाज लाभान्वित हुआ है।हम सभी को मिलकर अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ में पुनः एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। 
वहां उपस्थित प्रवीण दुबे प्रदेश सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पार्षद नगर निगम बिलासपुर दिलीप कोरी सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया एवं केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट