देश के दिल में मोदी, झारखंड में क्लीन स्वीप करेंगी भाजपा - भूपेन्द्र सवन्नी

देश के दिल में मोदी, झारखंड में क्लीन स्वीप करेंगी भाजपा - भूपेन्द्र सवन्नी

बिलासपुर। छठे चरण के लोकसभा चुनाव में झारखंड राज्य के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार प्रसार की जवाबदेही पूरा कर बिलासपुर संभाग के भाजपा नेताओं ने अपने घर वापसी कर ली है भाजपा प्रदेश संगठक द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को अंजाम देते हुए भाजपा के दिग्गज नेताओं द्वारा लोकसभा और विधानसभा स्तर पर प्रवास कार्यक्रम तय कर मंडलों,शक्ति केंद्र और बूथों पर अपना पूरा फोकस किया गया जिससे होने वाले मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हो

_x000D_

_x000D_

और जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिल सके लगभग दो पखवाड़े के प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ वापस लौटे भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने मीडिया के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि 2024 के इस लोकसभा चुनाव में विगत दस वर्षों में मोदी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आधार मानते हुए 400 पार का लक्ष्य रखा गया है और इस संभावना को पिछले पांच चरणों में हुए मतदान के रुझान स्पष्ट संकेत दे रहे हैं जहां तक झारखंड राज्य की बात करें तो खनिज,वन्य संपदा एवं औद्योगिक साधन सम्पन्न राज्य है बनिस्बत इसके विकास की रेस में अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे रहा राज्य में बेमेल गठबन्धन, भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने विकास को बाधित किया है वही ऐसी परिस्थितियों में केंद्र सरकार की योजनाएं बहुत हद तक कारगर साबित हुई हैं मुफ़्त अनाज

_x000D_

_x000D_

योजना,प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना,प्रधानंत्री आवास, नल जल योजना एवं जनधन खाते के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर  जैसे विभिन्न योजना के माध्यम से बेनिफिसरियों को लाभाविंत किया है लेकिन इन्हें ओर भी प्रभावी ढंग से लागू किए जाने की जरूरत है जो राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।  सवन्नी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि झारखंड के दक्षिणी भाग में स्थित जमशेदपुर लोकसभा आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, स्टील एन्ड पावर लिमिटेड्, कोहिनुर स्टील एन्ड पावर लिमिटेड्, जेमिपोल्, एन. एम. एल., इत्यादि यहाँ कार्यरत हैं साथ ही प्रचुर मात्रा में खनिज संपदाएं उपलब्ध हैं जमशेदपुर लोकसभा में कुल आबादी 28.78 लाख है जहां कुल मतदाता संख्या 18.69 हैं जिसमे 9.37,412 पुरुष तो 9.31.731 महिला मतदाताओं की संख्या  है  2024 के चुनाव में इस सीट में कुल 25 उम्मीदवारों ने भाग लिया है मुख्य मुकाबला दो बार से सांसद और जनता के बीच काफी लोकप्रिय विद्युतवरण महतो और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती के बीच है और एक बड़े अन्तर से भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करेगी वर्तमान परिदृश्य पिछले चुनाव 2014 और 2019 से मेल खाते हुए दिख रही हैं पूरे देश के दिल में मोदी जी हैं जमशेदपुर सहित झारखंड के सभी सीटों में भाजपा क्लिन स्वीप करेगी यहां मोदी की गारंटी पर लोगो को पूरा भरोसा है मोदी जी द्वारा परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों पर जो नकेल कसने का काम किया गया है उसे लेकर पूरे प्रदेश मे भाजपा को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट