कृषक भवन का ग्राम सेमरताल में हुआ नामकरण,अमर ने की विधायक सुशांत के पहल की सराहना,बताया उल्लेखनीय कदम
बिलासपुर। पुरखा के सुरता अभियान के अंतर्गत आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरताल में क्षेत्र में निर्मित कृषक कुटीर भवन का लोकार्पण भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम पर कर दिया गया विधनसभा क्षेत्र अंतर्गत नौ स्थानों पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक कुटीर भवन निर्मित किए गए हैं आज पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की उपस्थिति में नामकरण किया गया सेमरताल कृषक कुटीर पूर्व सांसद हिंदू ह्रदय सम्राट कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर किया गया बाम्हु कृषक भवन को भाजपा के पितृ पुरुष कहे जाने वाले श्रद्धेय लखीराम अग्रवाल जी का नाम दिया गया वही सेंदरी कृषक भवन स्व मनहरन लाल पांडेय पौसरा कृषक कुटीर स्व बद्रीधर दीवान,टेकर कृषक भवन रामनारायण शास्त्री,सलखा कृषक भवन मदनलाल शुक्ला,भरारी कृषक भवन मूलचंद खंडेलवाल, बिरकोना कृषक भवन रूपचंद शास्त्री और करमा कृषक भवन को स्व प्रेमसिह ठाकुर के नाम पर नामकरण किया गया समारोह में प्रमुख अभ्यागत की आसंदी से सभा को संबोधित करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य का दिन है कि आज हमें इस नामकरण समारोह के बहाने अपने पुरखों को याद करने का अवसर मिला और यह अवसर हमे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के विचार और प्रयासों से नसीब हुआ हमारे पुरखों कैसे ने विषम से विषम परिस्थितियों में पार्टी के विचारधारा को जीवित रखा उस समय के मजबूत सत्ताधारी दल के नीतियों का विरोध किया जेल जाने के बाद भी सिद्धांतो से समझौता नहीं किया आज इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्षों को जानने की जिज्ञासा उपजेगी ये वो विभूतियां है जिनके द्वारा रोपित किए गए पौधे ने विशाल वटवृक्ष का रूप धारण कर लिया है उन्ही की बदौलत हमे सांसद विधायक मंत्री और जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिला पीढ़ियां बदल रही पर आज भी वही विचारधारा परिवार और समाज में जीवित है बल्कि और भी प्रगाढ़ हो रही है विधायक सुशांत ने आज बहुत बड़ा काम कर दिखाया है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की आज उसमे उसे मूर्त रूप देकर भाजपा के उन पितृ पुरषों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।
_x000D_
_x000D_
बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष चाहे कितना भी विशाल रूप धारण कर के जड़ों की महिमा को नजरंदाज नहीं किया जा सकता आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है केंद्र और अधिकांश राज्यों में हमारी सरकार हैं निकाय और पंचायतों में हमारे जनप्रतिनिधि है देश हित में बड़े बड़े फैसले लिए जा रहे हैं इन सबके पीछे भाजपा और जनसंघ के उन विभूतियों का संघर्ष छुपा है जिन्होंने सामाजिक जीवन जीते हुए राजनीति का मार्ग चुना आभाव के बावजूद जिनकी विचारधारा के लिए प्रतिबद्धता थी जिनकी संरक्षण में पार्टी पल्लवित पुष्पित हुई आज हम उन्हे कृतज्ञ भाव से श्रद्धांजलि देने एकत्र हुए हैं आने वाले समय पुरखा का के सुरता अभियान जारी रहेगा और क्षेत्र में निर्मित शासकीय भवनों पर प्रमुख मार्गों को भाजपा के उन सभी विभूतियों के नाम किया जाएगा जिन्होंने कठिनाई खेल कर भी विचारधारा के साथ बने रहे कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया ने की।
_x000D_
वरिष्ठ नेताओं के परिवारजनों का हुआ अभिनन्दन
_x000D_नामकरण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के परिवारजनों को भी आमंत्रित किया गया था जिनका प्रमुख अभ्यगतों सहित भाजपा संगठन के नेताओं द्वारा सम्मान किया है श्रद्धेय लखीराम अग्रवाल जी के सुपुत्र बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,श्रद्धेय मदनलाल शुक्ला के जयेष्ठ सुपुत्र उप महाधिवक्ता आशीष शुक्ला बद्रीघर दीवान के सुपुत्र चेतनधर दीवान विजयधर दीवान, मनहरलाल पांडेय की सुपुत्री श्रीमती हर्षिता पांडे,कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पौत्र शौर्य सिंह जूदेव, रामनारायण शास्त्री एवम मूलचंद खंडेलवाल के परिजनों प्रेमसिंह ठाकुर फगुआ के सुपुत्र राजेश सिंह का शाल और श्रीफल भेंटकर कर अभिनंदन किया गया । वरिष्ठ नेताओ के नाम से किया गया पौधरोपण
_x000D_
इस अवसर पर इस अवसर पर शंकर दयाल शुक्ला उमेश गौरहा डॉक्टर तिलक साहू अवधेश अग्रवाल विक्रम सिंह जनक देवांगन लक्ष्मी कश्यप रामनिवास शास्त्री जीतू साहू किशोर बंजारे मनीष कौशिक सरपंच राजेंद्र साहू राजेश सूर्यवंशी अनिल गुप्ता ओमप्रकाश पांडे संतोष दुबे हेमंत मरकाम हेमंत मरकाम दिनेश सिंह पवन सिंह सतीश दीवार सरयू साहू यशवंत सिंह आशीष तिवारी अनिल देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट


