*Bjp प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पत्रकार वार्ता में कहा कांग्रेस सरकार ने अपने ही खजाने को लूटा*,भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त किया जाय

*Bjp प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पत्रकार वार्ता में कहा कांग्रेस सरकार ने अपने ही खजाने को लूटा*,भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त किया जाय

_x000D_

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता तथा राज्य के पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक शिवरतन शर्मा ने आज एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्र वार्ता में भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल कभी पहले की सरकार के घोटालों की लिस्ट जारी नहीं करते बल्कि यदि कोई घोटाले हुए हैं तो उनकी जांच कराते हैं। कांग्रेस घोटालों की लिस्ट जारी कर रही है और उसकी सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है जिसने अपना ही खजाना लूटा है। यदि भाजपा के शासनकाल में कोई घोटाले हुए तो जब 2003 में भाजपा की पहली सरकार बनी थी, उसके कुछ समय बाद से 2014 तक कांग्रेस के मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब यह कांग्रेसी क्या ताली बजा रहे थे? 10 साल में क्यों कोई जांच नहीं कराई गई? पौने 5 साल से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। इतने समय से क्या कर रहे थे।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि 1 दिन पहले कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आरोप लगाए हैं 26 बिंदुओं पर। मैं कांग्रेस और कांग्रेस सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि अब तक क्या कर रहे थे?

_x000D_

_x000D_


 चंद्राकर ने कहा कि प्रियदर्शनी इंदिरा बैंक घोटाले की जांच हो रही है। उसके फाउंडर कौन थे। महिलाएं हैं इसलिए उनका नाम नहीं लूंगा। भूपेश बघेल बताएं कि कौन-कौन से परिवार की महिलाएं हैं। कांग्रेस से संबंध रखती है कि नहीं रखती है? जिनके नाम उमेश सिन्हा ले रहे हैं, वे लोग जो गवाही में थे, क्या कांग्रेसी परिवार की महिलाओं के नाम सामने आएंगे? स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराएं। 2000 करोड़ के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल हो गई है यह तो आरंभिक जांच है। जो इसका सरगना बताया जाता है वह किस पार्टी का है? ऐसा स्थापित घोटाला कहीं नहीं हुआ। 
ऐसी सरकार देश में कहीं भी नहीं है जो अपना ही खजाने लूट रही है। एक भाई प्रदेश को लूट रहा है एक भाई रायपुर को लूट रहा है।
नरवा  गरवा घुरवा बाड़ी  फ्लैगशिप योजना है। मुख्यमंत्री जादू कर रहे हैं। एक पैसे का बजट नहीं है। 10000  गोठान में 25  हजार करोड़ का घोटाला है। सारा पैसा केंद्र का है। जिस दिन भाजपा सरकार आएगी सीबीआई से घोटालों की जांच करवाएगी। यह कांग्रेसी जेल जाने के लिए तैयार रहें। पीएससी में भी घोटाला हुआ। भूपेश बघेल सरकार का चमत्कार है यह। 18 दिसंबर के बाद भाजपा की सरकार शपथ लेगी और पहला काम यह घोटाले करने वाले लोग जेल में जाएंगे। हम कांग्रेस की तरह गाल नहीं बजाएंगे। पत्र वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी व सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट