*पीएचई विभाग की कार्यशैली से नाराज़ सरकार के खिलाफ़ मस्तूरी में विधायक बांधी की अगुवाई में भाजपा का धरना प्रदर्शन*

*पीएचई विभाग की कार्यशैली से नाराज़ सरकार के खिलाफ़ मस्तूरी में विधायक बांधी की अगुवाई में भाजपा का धरना प्रदर्शन*

_x000D_

बिलासपुर।जल जीवन मिशन में हो रही अनियमितता और भ्रष्टाचार मस्तूरी विधानसभा में एक बड़ा मुद्दा बन गया है पी एच ई विभाग की कार्यशैली से क्षेत्र के ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है इन्ही मुद्दो को लेकर कल मंगलवार दोपहर 1.00 बजे जोंघरा चौक मस्तूरी में विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवम ग्रामीणों के साथ राज्य सरकार के विरुद्ध सड़क पर धरना देंगे उनका आरोप है कि जल जीवन मिशन को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में है  अधिकारीयों व ठेकेदारों की स्वेच्छाचारिता के कारण इस योजना का लाभ मिलने की बजाय लोगो को कष्ट उठाना पड़ रहा है   पंचायतों में काम महीनों सालों से लम्बित पड़े हुए हैं ठेकेदार गढ्ढे खोदकर छोड़ कर महीनों से गायब हैं जगह जगह जलभराव से लोग जख्मी हो रहे कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही हैं बार बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग को की गई हैं परंतु किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की जा रही ऐसी स्थिति में सोए हुए  प्रशासन को जगाने विधायक अपने समर्थकों सहित  सड़को पर उतर रहे हैं उनके  साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों किसान नेता मीडिया प्रभारी बी पी सिंह सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री एवम मस्तूरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्तागण धरना देंगे

_x000D_

बांधी के विधानसभा प्रश्न पर हुई थी बड़ी कार्यवाही

_x000D_

बता दे कि विधायक कृष्णमूर्ति बांधी  इस मामले को पहले भी विधानसभा पटल पर रख चुके हैं तब उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में  पी एच ई के कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और इसका परिणाम यह हुआ कि कार्यपालन अभियंता सहित अट्ठारह अधिकारियों का निलंबन हुआ था कर  और पूरे प्रदेश भर के कुल 25 निविदाओं को निरस्त करना पड़ा था।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट