लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक संपन्न,मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाने प्रदेश के युवाओं की भूमिका रहेगी अहम

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक संपन्न,मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाने प्रदेश के युवाओं की भूमिका रहेगी अहम

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण का जिला स्तरीय मंडल सशक्तिकरण अभियान (एक दिवसीय कार्यशाला) लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एवं विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन के सन्दर्भ में बैठक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न हुआ।

_x000D_

_x000D_

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा कहा कि प्रदेश में युवाओं की भूमिका प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार से हमारे युवा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत 2023 विधानसभा चुनाव में की है उसी क्रम को जारी रखते हुए हमें आगामी लोकसभा चुनाव में भी करनी है। प्रदेश की 11 की 11 लोकसभा सीटों में जनता की आशीर्वाद से कमल खिलाने में प्रदेश की युवाओं की भूमिका अहम रहेगी इसलिए हमें अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की रीति नीति से जोड़कर भाजपा परिवार में जोड़ना है ताकि देश का नेतृत्व फिर से एक बार मोदी जी के मजबूत हाथों में हो। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करेगी। यह मोदी की गारंटी है जिसकी पूरा होने की पूरी गारंटी है। और इसकी शुरुआत हो गई है जल्द से जल्द भाजपा सभी वादों को पूरा करेगी और छत्तीसगढ़ को खुशहाल छत्तीसगढ़ बनायेगी।

_x000D_

इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, उपकार चन्द्राकर, अशोक पांडेय, अनिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजयुमो फणेद्र भूषण वर्मा, समीर फरिकार, गजेन्द्र यादव, सुनील शर्मा, श्रीमती स्वाती वर्मा, सहित प्रदेश व जिले के पदाधिकारी, कार्यसमिति  एवं मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुई ।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट