*भारतीय राजनीति में अजेय योद्धा रहें हैं अटल बिहारी वाजपाई- अमर अग्रवाल*, भाजपा कार्यालय में मनाया गया अटल बिहारी वाजपाई की जयंती

*भारतीय राजनीति में अजेय योद्धा रहें हैं अटल बिहारी वाजपाई- अमर अग्रवाल*, भाजपा कार्यालय में मनाया गया अटल बिहारी वाजपाई की जयंती

बिलासपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपाई की जयंती को भाजपा कार्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सुशासन दिवस के नाम पर आयोजित अटल जी की जयंती पर विविध प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए अटल बिहारी वाजपाई जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उपस्थित भाजपा नेता,पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपाई को श्रद्धांजलि कर उन्हें याद किया जिला कार्यालय में अटल जी के जीवनवृत से संबंधित छाया चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई उनके जीवन काल से जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए जनसंघ से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की यात्रा ओर उपलब्धियों को याद किया गया

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि भारतीय राजनीत पटल के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपाई जी ध्रुव तारा हैं जब जब भारत की राजनीति में बदलाव की बात होगी बाजपेई जी का नाम लिया जाता रहेगा वे भारतीय राजनीतिक समर के अजेय योद्धा रहें हैं जिनकी प्रशंसा करने में उनके आलोचक भी पीछे नहीं हटे ऐसा निर्विवाद व्यतित्व जिन्होंने पक्ष और विपक्ष की सारी सीमा लांघते हुए देश के भीतर एक आदर्श राजनीति का स्वरूप उजागर किया श्री अमर अग्रवाल जी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अटल जी के नाम अनेकों उपलब्धियां दर्ज है परंतु देश उन्हें उनके साहसिक फैसलों के लिए सदैव याद करेगा उन्होंने वैश्विक दबाव की उपेक्षा कर देश परमाणु सम्पन्न बनाया और इसका दूरगामी परिणाम यह हुआ कि आज भी विश्व समुदाय भारत की सामरिक शक्ति को स्वीकार करता है इस अवसर पर  पूर्व विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, तिलकराम साहू, अवधेश अग्रवाल, एस कुमार मनहर, अशोक विधानी, कृष्ण कुमार कौशिक, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, चंद्रप्रकाश सूर्या, राकेश चंद्राकर, घनश्याम दीक्षित, युगलकिशोर झा, सुनील तिवारी, संध्या चौधरी, दीपक सिंह ठाकुर, नीलकंठ यादव, रीना नाग, स्नेहलता शर्मा, गौरी गुप्ता, दिलेन्द्र कौशिल, संतोष मिश्रा, योगेश बोले, राकेश मिश्रा, सीमा पाण्डेय, राकेश लालवानी, एस.श्रीनिवास राव, चंद्रप्रकाश मिश्रा, रंगा नामद, राजेश तिवारी, मनोज दुबे, दुर्गेश पाण्डेय, रोशन सिंह, स्मृति जैन, राहुल ताम्रकार, चंचल दुबे, अमित सिंह, अविनाश अहूजा, अनिल सिंह, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट