स्कूली छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान पर कार्यशाला आयोजित

स्कूली छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान पर कार्यशाला आयोजित

_x000D_

बिलासपुर।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत न्यू इंडिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के स्कूली छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलकनगर बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के द्वारा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदान के शत प्रतिशत उपयोग करने की लोगों की शपथ दिलाई जा रही है साथ ही नगरीय निकायों के साथ-साथ ग्रामीणों क्षेत्रों में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर मतदान करने के तरीके से नागरिकों को अवगत कराया जा रहा है।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_