आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर ने शहर के दो मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शहर की शेफर स्कूल एवं कुदुदण्ड उमावि. में स्थापित दो मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने यहां चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विगत 2 अगस्त से शुरू पुनरीक्षण का यह कार्य आगामी 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पात्र लोग-बाग मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, कटवाने अथवा संशोधन कराने का काम किये जा सकते हैं।
_x000D_
कलेक्टर ने मतदान केन्द्र में मौजूद अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ से चर्चा कर पुनरीक्षण के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को घर-घर पहुंचकर अभियान के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि अभियान शुरू होने के दिन 2 अगस्त से अब तक जिले में लगभग 1700 आवेदन दावा/आपत्ति के प्राप्त हुए हैं। 1 अक्टूबर 2023 को अठ्ठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वा सकते हैं। इस दौरान 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को शनिवार एवं रविवार के दिन मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर श्री झा ने जिला कार्यालय परिसर स्थिम ईव्हीएम वेयर हाऊस का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा, एसडीएम डॉ. सुभाष सिंह राज, तहसीलदार अतुल वैष्णव भी उपस्थित थे।
_x000D_
ब्यूरो रिपोर्ट


