मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया कवर्धा के मतगणना स्थल का निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया कवर्धा के मतगणना स्थल का निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रीना बाबासाहेब कंगाले ने कबीरधाम के अधिकारियों के साथ कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।श्रीमती कंगाले ने जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया एवं स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली।

_x000D_

_x000D_


  उन्होंने मतगणना तिथि को मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को भी पास जारी करने के निर्देश दिए और मतगणना कक्ष में राजनीतिक दलों के एजेंटो के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के  रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट