नाबार्ड ने मुंगेली नाका मैदान में 26 से 28 अप्रैल तक किया"तरंग FPO मेले का आयोजन

नाबार्ड ने मुंगेली नाका मैदान में 26 से 28 अप्रैल तक किया"तरंग FPO मेले का आयोजन

बिलासपुर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम (एसएफएसी) और ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के सहयोग से मुंगेली नाका मैदान, बिलासपुर में  26 से 28 अप्रैल तक तरंग - एफपीओ मेला आयोजित किया है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों के 50 एफपीओ ने स्टाल लगाया जिसमें जीराफूल चावल, काला चावल, काजू, मसाले, फल; मोटे अनाज और इसके उत्पाद; वन उत्पाद जैसे शहद, चिरौंजी और कई हस्तशिल्प उत्पाद शामिल थे । आईजकेवी ने अपने प्राकृतिक और जैविक कृषि उत्पाद के लिए स्टॉल लगाए हैं ।

_x000D_

_x000D_

  मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  अवनीश कुमार शरण, जिलाधिकारी बिलासपुर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में  अमित कुमार, आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर और राम प्रसाद चौहान, सीईओ जिला पंचायत, बिलासपुर सन्मान्निय अतिथि के रूप में उपस्थित थे।   नाबार्ड छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने कहा कि नाबार्ड ने एसएफएसी और ओएनडीसी की साझेदारी में कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के एफ़पीओ को अपने उत्पाद के विपणन और बिक्री के लिए एक प्लैटफ़ॉर्म देने के लिए किया है। उन्होंने बताया कि काफ़ी एफपीओ अब ई-नाम, ओएनडीसी से जुड़े है और एनसीडीईएक्स में भी सक्रिय रूप से कारोबार कर रहे हैं जिससे उन्हें देश भर के उपभोक्ताओं को अपनी उपज ऑनलाइन बेचने का मौका मिल रहा है।

_x000D_

_x000D_

      उद्घाटन के पश्चात, अतिथियों ने स्टालों का मुआयना किया, प्रतिभागियों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया ।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट