*प्रधानमंत्री मोदी की सभा मोहभठ्ठा में 30 मार्च को,कमिश्नर एवं आईजी ने सभास्थल का लिया जायजा*

  *प्रधानमंत्री मोदी की सभा मोहभठ्ठा में 30 मार्च को,कमिश्नर एवं आईजी ने सभास्थल का लिया जायजा*

बिलासपुर /प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर 30  मार्च को आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री जी की विशाल आमसभा होगी। आमसभा के लिए स्थल चयन के साथ ही वहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभागायुक्त  महादेव कावरे एवं आईजी  संजीव शुक्ला ने अधिकारियों की टीम साथ लेकर दोपहर में स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर मौजूद थे। मोहभठ्ठा गांव में लगभग 55 एकड़ खुले मैदान में प्रधानमंत्री की सभा होगी।

_x000D_

_x000D_

अधिकारियों ने इस मैदान के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए स्थल चिन्हांकित कर तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अफसरों के निर्देश पर तीन-चार बुलडोजर ने मैदान समतलीकरण का कार्य तुरंत शुरू कर दिया। अधिकारियों ने लगभग दो घण्टे तक मैदान के हर कोने कोने तक भ्रमण कर मैदान का सूक्ष्म निरीक्षण किया। हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग,सुरक्षा व्यवस्था आदि छोटी-छोटी जरूरतों पर विचार-विमर्श किया और निर्देश दिए गये। नगर निगम आयुक्त एवं आयोजन के नोडल अधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित आयोजन की तैयारी से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट