हेमू मेमोरियल द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
बिलासपुर। हेमू मेमोरियल एनजीओ द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन,इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
_x000D_
आपको बता दें संभाग के चिकित्सा समूह एकता ब्लड बैंक के द्वारा स्वर्गीय हेमू दीदी के जन्म उत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। गणेश नगर वार्ड नंबर 46 अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में आए बल्ड डोनेटर मौजूद रहे।
_x000D_
इस रक्तदान शिविर में भाजपा रेलवे मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश राव एवं एकता ब्लड बैंक के डायरेक्टर गिदवानी,विशेष रूप से उपस्थित रहकर सहयोग किया। हेमू मेमोरियल एनजीओ की अध्यक्ष ए .अनुराधा ,मुस्कान दुबे, ज्योति नायडू ,महालक्ष्मी यादव, बी .अनुराधा ,एम मनोज ,डी मीना ,डी.श्वेता, श्रीनिवास राव, कमलेश एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित थे।


