बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ी भाषा में ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ,राज्य पाल ने दिलाई शपथ

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ी भाषा में ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ,राज्य पाल ने दिलाई शपथ

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई,शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव विशेष रूप से मौजूद रहे।

_x000D_

_x000D_

रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली,रामविचार नेताम भारतीय जनता पार्टी के सीनियर विधायक है। नेताम छठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए है।रामविचार नेताम रामानुजगंज विधानसभा से विधायक चुने गए हैं।
छत्तीसगढ़ में अब तक ये रहे प्रोटेम स्पीकर,पहले विधानसभा में महेंद्र बहादुर सिंह, दूसरी विधानसभा में राजेंद्र प्रसाद शुक्ल,तीसरी विधानसभा में बोधराम कंवर, चौथे विधानसभा में सत्यनारायण शर्मा, पांचवे विधानसभा में रामपुकार सिंह प्रोटेम स्पीकर बनाए गए थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट