बिरगांव शगुन पैलेस में रायपुर ग्रामीण कांग्रेस केंद्रीय चुनाव संचालक कार्यालय का उद्घाटन हुआ, विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं प्रत्याशी पंकज शर्मा ने फीताकाटकर किया शुरु

बिरगांव शगुन पैलेस में रायपुर ग्रामीण कांग्रेस केंद्रीय चुनाव संचालक कार्यालय का उद्घाटन हुआ, विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं प्रत्याशी पंकज शर्मा ने फीताकाटकर किया शुरु

_x000D_

_x000D_


रायपुर ----रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम बिरगांव के शहनाई पैलेस में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर आज विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में जो कार्य किए गए हैं उसे लेकर हमें जनता के बीच जाना है कांग्रेस सरकार द्वारा किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ विभिन्न सैकड़ो योजनाएं लाई गई जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है

_x000D_

_x000D_

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत नए कॉलेज,आत्मानंद स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सड़क, नाली ,बिजली के महत्वपूर्ण काम हुए हैं जो जनता के रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा घरों तक वह पहुंचे और कांग्रेस की रीति नीति के साथ 5 साल में किए गए कार्यों की उन्हें जानकारी दें निश्चित तौर पर मतदाता अपना आशीर्वाद कांग्रेस को देगी और भारी बहुमत से विजय बनाएगी।

_x000D_

_x000D_

इसके साथ ही पंकज शर्मा ने आज विभिन्न स्थान पर जनसंपर्क भी किया जिसमें न्यू गोंदवारा, अशोक विहार, गोगांव आदि शामिल है आपको बता दे की जनसंपर्क के दरमियान पंकज शर्मा को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है लोग खुद चलकर उनसे मिलने आ रहे हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।