*बड़ी खबर : पूर्व मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार,शराब घोटाला मामले में हो रही थी पूछताछ*

*बड़ी खबर : पूर्व मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार,शराब घोटाला मामले में हो रही थी पूछताछ*

रायपुर। बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की ईडी ने पूछताछ के लिए आज तीसरी बार समन भेज कर लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।

_x000D_

बताया जा रहा है कि शाम तक उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इसके पहले भी ED ने उनसे 7 से 8 घंटे पूछताछ हुई थी ,शराब घोटाले मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा से भी ईडी ने पूछताछ की थी। 

_x000D_

जानकारी के अनुसार आज ED के अधिकारियों ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को पूछताछ के लिए CA के साथ बुलाया था, लेकिन आज भी वे ईडी दफ्तर अकेले ही पहुंचे थे। ED ने आरोप लगाए हैं कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा कांग्रेस सरकार के समय में शराब के सिस्टम को लेकर बड़ा घोटाला हुआ था, जिसमें मंत्री तक पैसे पहुंचते थे। हालांकि लखमा ने अपने बयान में मीडिया से कहा था कि उन्हें आबकारी विभाग के अधिकारी एके त्रिपाठी ने फसाया है। त्रिपाठी जहां कहते थे वे दस्तखत करते थे वह अनपढ़ है, इस बारे मे कुछ भी नहीं जानते।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट