उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विधायक कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और मांगों को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधितों को दिए। श्री शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता है और उनका प्रयास है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
_x000D_
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हजार रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए भवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
_x000D_
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम खरहट्टा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गणवेश और पुस्तकों का वितरण भी किया।
_x000D_उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला और खरहट्टा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और लोगों को पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


