*डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सुकमा में हुए नक्सली हमले पर कहा नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी इस कायराना कृत्य का माकूल जवाब दिया जाएगा, हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे की शहादत पर जताया गहरा शोक*

*डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सुकमा में हुए नक्सली हमले पर कहा नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी इस कायराना कृत्य का माकूल जवाब दिया जाएगा, हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे की शहादत पर जताया गहरा शोक*

रायपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा ने सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) के विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री आकाश राव गिरपुंजे की शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। 

_x000D_

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि श्री आकाश राव गिरपुंजे एक निष्ठावान, साहसी और कर्तव्यपरायण अधिकारी थे, जिन्होंने बस्तर के जंगलों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दीं। उनकी वीरगति को मेरा और पूरे छत्तीसगढ़वासियों की ओर से कोटि-कोटि नमन। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। 

_x000D_

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इस कायराना हमले में घायल हुए अन्य जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा दल उनकी देखभाल में तत्परता से जुटा हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने इस निंदनीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लगातार हो रही सुरक्षाबलों की कार्रवाइयों से नक्सली बौखलाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि बस्तर से नक्सलवाद की काली छाया को पूरी तरह समाप्त करने का हमारा संकल्प अडिग है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस कायराना कृत्य का माकूल जवाब दिया जाएगा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट