*विधायक रजनीश ने डायरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर सरकार,स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया*

*विधायक रजनीश ने डायरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर सरकार,स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया*

_x000D_

बिलासपुर महामारी धीरे धीरे जिले में अपना पैर पसार रही है नगर क्षेत्र से शुरू होकर गांवो का रुख लेने लगी है दिन ब दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही जा रही है  इससे कारगर ढंग से निपटने के लिए शासन के पास कोई रोड मैप नहीं है और प्रदेश के मुखिया उनके मंत्री सत्ता के रसास्वादन में आत्ममुग्ध है जिले में तेजी से फेल रही महामारी पर चिंता व्यक्त करते हुए बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने शासन की उदासीनता को लेकर यह बात कही

_x000D_

_x000D_


विगत कुछ हफ्ते भर से डायरिया ने बेलतरा विधानसभा के कुछ निगम क्षेत्र में अपना कहर बरपाया हुआ है जिसमे अबतक २ लोगो की मृत्यु हो गई और लगभग आधे सैकड़ा से अधिक लोग गंभीर रूप से संक्रमण का शिकार हुए हैं यही नहीं  सनैह सनैह शहर क्षेत्र को आई फ्लू भी अपने गिरफ्त में ले रही है ताजा प्राप्त जानकारी के अनुसार इन संक्रमणों ने मस्तूरी क्षेत्र के कुछ गांवों में भी अपना प्रभाव दिखलाना शुरू कर दिया है ऐसी दशा में शासन की अकर्मण्यता को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम में विधायक रजनीश ने  राज्य सरकार के स्वास्थय प्रबंधन को निशाना बनाते हुए तल्ख टिप्पणी की उन्होंने कहा कि डायरिया जैसे महामारी की भयावहता को आज हमने दशकों बाद महसूस किया है कभी यह बीते समय की बात थी परंतु इस महामारी ने सरकार के स्वास्थ्य प्रबंधन का पोल खोल कर ही रख दिया पूरे प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में 39267 बच्चों की मौत हो गई छत्तीसगढ़ में कुपोषित बच्चों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ  है कुपोषण दर में 20% की वृद्दि हुई है जो जुलाई 2021 में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर 4% की दर से बढ़ रही है  प्रदेश में 67.2%0 महिला एनिमिक है  कोरोना मैनेजमेंट में यह सरकार विफल रही है कुल मिला कर इस सरकार ने प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट