*विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जोर शोर से चल रहीं तैयारी, कमिश्नर, आईजी ने लिया जायजा*

*विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जोर शोर से चल रहीं तैयारी, कमिश्नर, आईजी ने लिया जायजा*

बिलासपुर।  उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासनिक स्तर के साथ ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा भी अपने स्तर पर गरिमा के अनुरूप तैयारियां जारी हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचने वाले हैं।

_x000D_

_x000D_

कुलपति आलोक कुमार चक्रवाल की मौजूदगी में संभागायुक्त  महादेव कावरे एवं आईजी संजीव शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उप राष्ट्रपति कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने भी कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विशेष रूप से ध्यान रखने वाले बिन्दुओं को रेखांकित किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपेड का मौका निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को बारीकी से मुआयना किया और महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पण्डित सुन्दरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय और केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर पर हेलीपेड बनाये गये हैं। कार्यक्रम स्थल एवं आस-पास को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सिम्स के अलावा अपोलो अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तमाम तैयारियों को परखने 14 जनवरी को फाइनल रिहर्सल रखा गया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट