प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सकलेन कामदार ने बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के चलते माँगा गृहमंत्री विजय शर्मा का इस्तीफ़ा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सकलेन कामदार ने बिगड़ी क़ानून व्यवस्था के चलते माँगा गृहमंत्री विजय शर्मा का इस्तीफ़ा

रायपुर। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती क़ानून व्यवस्था अत्यंत चिंताजनक स्थिति में पहुँच चुकी है। विशेष रूप से, हाल के दिनों में चाकूबाज़ी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश की जनता में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया है।राजधानी से लेकर बस्तर तक क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है लूट,डकैती,चाकूबाजी प्रदेश में मामूली बात हो चुकी है।

_x000D_

प्रदेश की जनता की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त क़ानून व्यवस्था आवश्यक है, जो वर्तमान स्थिति में देखने को नहीं मिल रही है।

_x000D_

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री अपने पद से इस्तीफ़ा दें, ताकि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को सुधारने और जनता के विश्वास को बहाल करने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जा सकें,
मुख्यमंत्री की सरकार इन चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह विफल रही है।
 क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है
प्रदेश में शासन-प्रशासन की लापरवाही और क़ानून व्यवस्था की कमजोरी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे आम जनता का जीवन असुरक्षित हो गया है।

_x000D_

इसके साथ ही सकलेन कामदार ने मुख्यमंत्री को भी इस गम्भीर समस्या पर ध्यान देने और उचित कदम उठाने   को कहा।