गरियाबंद में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, टिकट वितरण को लेकर अहम बैठक हुई

गरियाबंद में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, टिकट वितरण को लेकर अहम बैठक हुई

गरियाबंद में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं और संभावित दावेदारों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं गरियाबंद प्रभारी सकलेन कामदार और रायपुर के पूर्व महापौर प्रभारी एवं नगर पालिका परिषद गरियाबंद के पर्यवेक्षक मनोज कंदोई मौजूद रहे।

_x000D_

सकलेन कामदार ने बैठक में कहा कि पार्टी सिर्फ एक प्रत्याशी को टिकट देगी, और जिसे टिकट नहीं मिलेगा, उसे पार्टी की रीति-नीति के तहत अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, वे निराश न हों, क्योंकि भविष्य में उनके लिए भी अवसर आएंगे।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव में हर मोर्चे पर मजबूती से काम करना होगा। साथ ही, किसी भी विपक्षी प्रत्याशी को कमजोर न आंकने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और मेहनत के साथ चुनाव में उतरने का संदेश दिया।

_x000D_

बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष पद और 15 वार्डों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए। कई कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन फॉर्म जमा किए।

_x000D_

_x000D_

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू और प्रशासनिक महामंत्री ठाकुर ओंकार सिंह ठाकुर युगल पाण्डेय शैलेन्द्र साहू भी उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सही रणनीति से पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।

_x000D_