*बंद कमरे में मिली फंदे से लटकी युवती की लाश, ब्वायफ्रेंड हिरासत में परिजन बोले बेटी का हुआ है मर्डर*

*बंद कमरे में मिली फंदे से लटकी युवती की लाश, ब्वायफ्रेंड हिरासत में परिजन बोले बेटी का हुआ है मर्डर*

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर में एक ब्यूटीशियन की लाश फंदे पर लटकते मिली है बताया जा रहा है युवती पास के ही सिटी मॉल में ब्यूटीशियन का काम करती थी। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी, उधर इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी का मर्डर हुआ है उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है।

_x000D_

_x000D_

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां पर कोरबा के रजगामार की रहने वाली प्रियंका नायक 22 वर्ष कोरबा में पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग करने बिलासपुर आ गई थी। यहां ब्यूट्यशन का काम करती थी उसके पिता शरद नायक एसईसीएल में कर्मचारी है। युवती मंगला के गंगानगर में सविता दुबे के मकान पर किराए से रहती थी,युवती का बॉयफ्रेंड  उसके साथ ही रहता था जो मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के टिकारी का निवासी था। मकान मालिक से पूछताछ में बताया गया कि युवती का बॉयफ्रेंड सूरज ने कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ यहां मकान में रहेगा दोनों प्राइवेट जॉब करते हैं। इसी कारण मकान मालिक ने दोनों युवक युवती को मकान किराए पर दे दिया था ।इस घटना के बाद युवती के बॉयफ्रेंड सूरज को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है सूरज ने बताया कि सोमवार की रात को उन्होंने अपने दोस्त को के साथ रूम में पार्टी किया था।पुलिस की पूछताछ में कई बाते सामने आई हैं,पूछताछ में जानकारी मिली युवती जबसे बिलासपुर में रहने आई थी तब से उसका पूर्व प्रेमी उसे आए दिन फोन करके परेशान करता था, घटना की रात को भी उसके मोबाइल पर लगातार कॉल आने से उन दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहुत विवाद हुआ था।पुलिस इस घटना से जुड़े सभी लोगों से बारीकी से पूछताछ कर जांच कर रही है।
घर से बदबू आने पर खोला गया दरवाजा
मंगलवार की देर शाम युवती के रूम से बदबू आ रही थी तब अन्य किरायेदारों ने खिड़की से देखा तो पता चला कि लड़की की लाश फंदे पर लटक रही है इस बात की जानकारी उन्होंने मकान मालिक को दीए कमरे के अंदर युवती की लाश फंदे पर लटक रही थी और उसके बदबू आ रही थी उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और परिजनों को बुलाया

_x000D_

परिजनों का आरोप उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की उसकी हत्या हुई है

_x000D_

_x000D_


बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता शरद नायक शहर पहुंचे जहां उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है उसकी हत्या की गई है उसे मारकर लटकाया गया है युवती के पिता शरद नायक ने कहा कि उसकी लड़की के नाक से खून निकल रहा था और शरीर पर कई जगह खरोच के निशान है सुसाइड का कोई लक्षण नहीं है। दरवाजा भी ऐसे भीतर से बंद है जिसे खिड़की से हाथ डालकर खोला या बंद किया जा सकता है पूरा मामला संदिग्ध है कातिल को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

_x000D_

पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
सिविल लाईन टीआई ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है डॉक्टरों से short-term पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है परिजनों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है रिपोर्ट के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट