मुख्यमंत्री ने नए तहसील पचपेड़ी का किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नए तहसील पचपेड़ी का किया वर्चुअल शुभारंभ


रायपुर। बिलासपुर जिले की 12 वीं तहसील के रूप में पचपेड़ी तहसील ने आज से आकार ले लिया  है। मस्तूरी तहसील के 24 पटवारी हल्का के 68 गावों को अलग करके इस तहसील में शामिल किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के शुभ मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद से वीसी के जरिए जुडकर पचपेड़ी समेत राज्य में 18 नई तहसीलों का शुभारंभ किया। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष एवं पचपेड़ी से वर्चुअली शामिल होकर जनप्रतिनिधि व अधिकारी इस शुभ अवसर के गवाह बने। गौरतलब है कि पिछले लगभग 5 सालों में राज्य सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए बिलासपुर जिले में 7 नए तहसील बनाए गए हैं। इनमें पचपेड़ी सहित बेलतरा, बोदरी, सीपत, बेलगहना, रतनपुर और सकरी शामिल हैं। सभी तहसील अस्तित्व में आ गए हैं। नजदीक में तहसील कार्यालय की सुविधा मिल जाने से उन्हें राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर जाना नहीं पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की एक साथ बचत हो रही है। पचपेड़ी के प्रथम तहसीलदार के रूप में अप्रतिम पाण्डेय की नियुक्ति की गई है। फिलहाल एक पुराने ग्राम पंचायत भवन से तहसील कार्यालय का संचालन शुरू किया गया है।

_x000D_

_x000D_

इस अवसर पर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, मण्डी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,कलेक्टर संजीव झा, सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरुवंशी और पचपेड़ी में आयोजित समारोह में विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, एसडीएम बजरंग वर्मा, सीईओ पीयूष तिवारी, तहसीलदार अभिषेक राठौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं किसान मौजूद थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट