मतदाता जागरूकता के लिए श्रमवीरों की निकली रैली, जिला पंचायत सीईओ चौहान ने दिखाई हरी झंडी
बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज मतदाताओं को जागरूक करने शहर में श्रमवीरों की रैली निकली। सीईओ जिला पंचायत और स्वीप के नोडल अधिकारी आर.पी. चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
_x000D_
रैली इमलीपारा से होते हुए नेहरू चौक में समाप्त हुई। रैली के पूर्व सीईओ जिला पंचायत चौहान ने सभी श्रमिकों को लोकसभा चुनाव सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलायी।
_x000D_
कार्यक्रम में जिला पंचायत के पीओ ओम पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त आर.के. प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


