छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के न्यायधीशों ने अपने परिवार जनों के साथ किया मतदान, जिले के नागरिकों से मतदान करने की अपील -देखिए तस्वीरें
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने भी मतदान किया। वे अपने परिवार जनों के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों में पहंुचकर मताधिकार का उपयोग किया।
_x000D_
इस क्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी ने सपरिवार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71 शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज पहंुचकर मतदान किया।
_x000D_
इसी प्रकार न्यायधीश पार्थ प्रतीम साहू ने मतदान केंद्र क्रमांक 37 कोल इंडिया कार्यालय 27 खोली, न्यायाधीश राकेश मोहन पाण्डेय मतदान केंद्र 38 गुरू तेग बहादुर स्कूल 27 खोली पहंुचकर मतदान किया।
_x000D_
इसी कड़ी में माननीय न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 170 साइंस कालेज सरकण्डा में सपरिवार जाकर मतदान किया।
_x000D_
सभी ने जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


