साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा में होगी कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा, सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेता

साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा में होगी कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा, सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेता

बिलासपुर । साइंस कॉलेज मैदान में कल होगी पीएम मोदी की आमसभा सभा स्थल का जायजा लेने भारतीय जनता पार्टी के नेता साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम मोदी के लिए बनाए गए मंच,आने वाले कार्यकर्ताओं के बैठक व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था सहित सभा स्थल का निरीक्षण किया।

_x000D_

_x000D_

जहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा,प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कल  सुबह साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा होगी,जहां बिलासपुर संभाग के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से लाखों कार्यकर्ता आएंगे जहा आज भाजपा के नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट