Big Breaking: भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, समर्थकों ने घेरा कोतवाली थाना

Big Breaking: भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, समर्थकों ने घेरा कोतवाली थाना

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी MLA बृजमोहन अग्रवाल पर बैजनाथ पारा में अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाना में FIR दर्ज करने पहुंचे है।

_x000D_

_x000D_

छत्तीसगढ़ BJP के वरिष्ठ नेता और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर गुरुवार देर शाम हमला कर दिया गया। MLA बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाके बैजनाथ पारा में प्रचार के लिए पहुंचे थे।

_x000D_

_x000D_

 घटना के बाद बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मिडिया से बात करते हुए कहा  कि मैं हर बार चुनाव प्रचार के लिए बैजनाथपारा के मदरसा चौक पर जाता हूं।इस बार भी जब यहां प्रचार के लिए पहुंचा, तब महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की।इस दौरान मेरे पीएसओ ने मुझे खींचकर मदरसे के भीतर ले गए. इस वजह से मैं बच गया।महंत को जिताने एजाज और अनवर को कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी है। बृजमोहन ने कहा, इस घटना के बाद अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उधर घटना के बाद बृजमोहन अग्रवाल समेत उनके समर्थकों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया।कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते रहे, थाना परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट