*भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता परिचर्चा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया*

*भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर  विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता परिचर्चा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया*

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बिलासपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता परिचर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

_x000D_

_x000D_


  जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मध्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खुले मन से अपने विचार प्रकट किए। उपस्थित कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा की बहनों ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर सम्मान किया, वहीं पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मान सम्मान के साथ कमल छाप वाला दुपट्टा पहना कर उनका भावपूर्ण सम्मान किया। उन्होंने वरिष्ठ सदस्यों के साथ परिचर्चा के पश्चात् 30 मई से 30 जून तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल का 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होने कहा कि, कार्यकर्ताओं को विधानसभा, मंडल, शक्ति केन्द्रो से बूथस्तर पर सतत् संपर्क बनाये रखना है। राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रही हैं सभी कार्यकर्ताओं को जन‘जन तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, 15 वर्षो के रमन सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों और वर्तमान में भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार की साढ़े चार वर्षो की नाकामियों को उजाकर करना हम सबकी जिम्मेदारी हैं इस अवसर पर सभी उपस्थित वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं के सामुहिक भेज का आयोजन किया गया था।

_x000D_

_x000D_

प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, हरिशंकर दुबे, नारायण तावड़कर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व विधायक जवाहर दुबे, अर्जुन तिर्थानी, चेतन बजाज, गुलशन ऋषि,विराजमान थे। कार्यक्रम का संचालन उदय मजुमदार ने किया। जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने प्रारंभ में प्रस्तावना प्रस्तुत किया।