भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने ली संगठन में काम करने वाले विस्तारक को की बैठक, Bjp ke दिग्गज रहे उपस्थित

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने ली संगठन में काम करने वाले विस्तारक को की बैठक, Bjp ke दिग्गज रहे उपस्थित

_x000D_

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोश ने बिलासपुर संभाग के विस्तारक योजना के अंतर्गत संगठन में कार्य करने वाले विस्तारकों की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में ली, जिसमें बिलासपुर संभाग के 25 विधानसभाओं से आये हुए समस्त विस्तारकों से प्रदेश संगठन द्वारा दी गई कार्यो की विधानसभावार समीक्षा की। इसके साथ ही उनसे चर्चा के दौरान क्षेत्र के वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली एवं संगठनात्मक चर्चा करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।

_x000D_

_x000D_


तत्पश्चात बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष ने ली, जिसमें विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक जो कार्य विधानसभा में कर रहे है उसकी समीक्षा की गई इसके साथ ही भाजपा के पक्ष में प्रत्येक विधानसभा में माहौल बनाने कार्य योजना तैयार करने चुनाव जीतने के मंत्र के साथ चुनाव प्रबंधन संबंधी विस्तृत रूप से चर्चा कर कार्य को गति देने और भाजपा को विजयी बनाने की प्रेरणा देते हुए छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार युक्त कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का आव्हान किया। उन्होंने इस संदेश को जन-जन तक पहुॅचाने का आग्रह करते हुए छत्तीसगढ़ में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना सक्रिय योगदान देने को कहा।
इसके पश्चात बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय बैठक बिल्हा में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक से चर्चा कर बूथ में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।

_x000D_

_x000D_


बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव, पुन्नूलाल मोहले, गोमती साय, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, धरमजीत सिंह, मोतीलाल साहू, रामदेव कुमावत, लखनलाल साहू, हर्षिता पाण्डेय, शैलेष पाठक, इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, गुलशन ऋषि, ठा.भूपेन्द्र सिंह, गिरीश शुक्ला सहित भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य/मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी-सहप्रभारी, सांसद/विधायक, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक, जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक-सहसंयोजक, विधानसभा प्रत्याशी 2018 उपस्थित रहे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_