बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने किया हरदीडीह उरतुम में सामूदायिक भवन का भूमिपूजन

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने किया हरदीडीह उरतुम में सामूदायिक भवन का भूमिपूजन

_x000D_

बिलासपुर। बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह के अनुशंसा से ग्राम पंचायत उरतुम के हरदीडीह में स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमिपूजन विधायक रजनीश सिंह के द्वारा किया गया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा सिंह  ने कहा कि आपके ही आशीर्वाद से क्षेत्र एवं आपकी सेवा करने का अवसर मिला है खुशी होती है जब ग्रामवासियों के द्वारा मांग की जाती है और वह मांग जब पूरी हो जाती है तो खुशी भी दुगनी हो जाती है बता दे कि हरदीडीह में सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी,जो अब पूरी होने जा रही है,बहुत ही जल्द ग्रामवासियों को सामुदायिक भवन की सौगात मिलेगी,विधायक ने कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे है।

_x000D_

_x000D_

,साथ ही उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन में समाज के लोग एक साथ जुड़ते है और रचनात्मक कार्य को आगे बढ़ाते है।ग्रामवासियों में सामुदायिक भवन के स्वीकृति से   खुशी ब्याप्त है साथ ही  विधायक सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किये ,इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भाजपा मंडल महामंत्री रामनिवास शर्मा,सरपंच प्रतिनिधि रतिराम केवर्त ,भूपेंद्र गौरहा,लगन पटेल,संतोष पटेल, डॉ छत्रवानी, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट