भाजपा परिवर्तन यात्रा का हुआ कामकाजी शंखनाद,जिला भाजपा कार्यालय में मस्तूरी विधानसभा की हुई प्रथम बैठक

भाजपा परिवर्तन यात्रा का हुआ कामकाजी शंखनाद,जिला भाजपा कार्यालय में मस्तूरी विधानसभा की हुई प्रथम बैठक

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए  भाजपा संगठन यात्रा को सफल बनाने में जुट गईं है मस्तूरी विधानसभा कोर कमेटी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री और शक्ति केंद्र  प्रभारियों की बैठक बिलासपुर भाजपा कार्यालय में मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी व विधानसभा प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार की मौजूदगी में संपन्न हुआ 

_x000D_

परिवर्तन यात्रा में संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है पूरे परिर्वतन यात्रा का प्रभारी ज़िला बिलासपुर के प्रभारी मोती लाल साहू को बनाया गया है इसके अतिरिक्त भाजपा ने 12 दिन की यात्रा के लिए 12 प्रभारी नियुक्त किए है

_x000D_

_x000D_

डॉ बांधी ने कहा सभी कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में जुट जाए और अधिक से अधिक संख्या में परिवर्तन यात्रा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे 

_x000D_

परिवर्तन यात्रा के प्रभारी बी पी सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से गुजरने  वाली परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्य योजना व कार्य विभाजन के लिए भाजपा कार्यालय बिलासपुर में विधानसभा प्रभारी कार्तिकेश्वेर स्वर्णकार व विधायक बांधी जी  के अध्यक्षता में बिलासपुर भाजपा कार्यालय में बैठक रखी गई ।

_x000D_

बैठक में मस्तूरी विधानसभा प्रभारी  ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया की यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार प्रसार कर व्यवस्था में लगे। 25 सितंबर को यात्रा आरंभ के मौके पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा की टीम रिसदा में अगुवानी कर रैली के माध्यम से मस्तुरी तक लाएगी और मस्तुरी में विशाल आम सभा का आयोजन होगा इसके पश्चात यात्रा  खैरा, भिलाई, गतौरा होते हुए सीपत पहुंचेंगी।

_x000D_

_x000D_

बैठक में परिवर्तन जिला मंत्री एस कुमार मनहर,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या,जिला कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर झा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा रामनारायण भारद्वाज, ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, हरनारायण तिवारी,राजकुमार साह, विजय अंचल के साथ पांचो मंडल के महामंत्री और सभी शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे l

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट