*नूतन चौक सरकंडा में हो रहे कांप्लेक्स निर्माण को रूकवाने पहुंचे भाजपई, जांच के बाद निर्माण कार्य करने की मांग, गहमागहमी का माहौल*

*नूतन चौक सरकंडा में हो रहे कांप्लेक्स निर्माण को रूकवाने पहुंचे भाजपई, जांच के बाद निर्माण कार्य करने की मांग, गहमागहमी का माहौल*

_x000D_

    

_x000D_

 बिलासपुर।सरकंडा नूतन चौक में सिटी बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड को हटाकर बनाए जा रहे कांप्लेक्स के विरोध में निमार्ण कार्य रुकवाने पहुंचे भाजपा पधाधिकारियो का आरोप है कि कांग्रेसी नेताओं को फायदा पहुँचाने के लिए अवैध निर्माण कार्य  किया जा रहा है। इस दौरान नूतन चौक में जमकर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

_x000D_

_x000D_


 भाजपाइयों ने कि विगत दिनों भाजपा के धरना प्रदर्शन और कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद अवैध निर्माण कार्य को रोक दिया गया था लेकिन आज फिर से अवैध काम्प्लेक्स के निर्माण कार्य को प्रारंभ कर दिया गया जिसके विरोध में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मौके पर पहुंच कर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया और जमकर नारेबाजी करते हुए अवैध बन रहे काम्प्लेक्स के खिलाफ़ प्रदर्शन किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा,पार्षद श्याम साहू,पार्षद पुष्पा तिवारी,महामंत्री डीके साहू ने कहा कि जब कलेक्टर ने हमे आश्वासन दिया है कि वे निर्माण कार्य की जांच करवाएंगे उसके बाद 2 दिन काम बंद रहने के बाद पुनः आज निर्माण कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है जिसके विरोध में हम धरना प्रदर्शन कर रहे है।भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि भाजपा के धरना प्रदर्शन के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था,विगत दिनों पूर्व मंत्री  अमर अग्रवाल ने भी इस मुद्दे पर कलेक्टर से चर्चा की थी और इस दौरान कलेक्टर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला था।लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध कर रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सोमवार को निगम आयुक्त कार्यालय पहुँचकर निगम आयुक्त को भी इस मुद्दे पर ज्ञापन सौपेंगे, आज मौके पर निखिल केशरवानी, चंद्रभूषण शुक्ला,चंदू मिश्रा,श्याम साहू,पुष्वा तिवारी,डीके साहू,महर्षि बाजपेयी,नवीन रजक,मनीष कौशिक, सांस्कार सोनी,अशोक राजपूत, विकास यादव, तुषार साव,विवेक शास्त्री, अनीश तिवारी,विकास जाधव,देवर्षि बाजपेयी, आयुष दुबे सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट