*ऐसा कोई सगा नही जिन्हे भूपेश ने ठगा नही -नितिन नबीन*

*ऐसा कोई सगा नही जिन्हे भूपेश ने ठगा नही -नितिन नबीन*
प्रेस को संबोधित करते Bjp प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन


रायपुर। सरगुजा संभाग के दौरे पर निकले भाजपा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन अंबिकापुर पहुंचे, जहां उन्होंने संकल्प भवन जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। 
पत्रकारों से बात करते हुए नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिन्हें भूपेश ने ठगा नहीं, आज टीएस सिंह देव (बाबा) ठगी के शिकार हो गए हैं, ढाई-ढाई साल के कुर्सी का खेल  खेलकर अपनों को भी भूपेश ने नहीं छोड़ा है।

_x000D_

_x000D_


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए, झूठी घोषणा पत्र बना कर जनता के साथ छल किया है। भाजपा की सक्रियता से कांग्रेस घबराई हुई है, यही कारण है कि समूचे प्रदेश में संभागीय सम्मेलन करके अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की अनगिनत योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है, आज केंद्र के भाजपा सरकार की उड़ान योजना के तहत सरगुजा जिले के दरिमा में बना हवाई अड्डा को भूपेश सरकार अपना बनाया हुआ बता कर जनता को गुमराह कर रही है।

_x000D_

_x000D_

उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन का सरगुजा संभाग दौरा  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने के पश्चात केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कामों को जनता तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा हैं। 
इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा, मधुसुदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट