डिप्टी सीएम विजय शर्मा का Bjp कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत,पुरे समय युवा कार्यकर्ता से घिरे रहे, युवा विधायक की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत,अपने नेता से मिलकर बड़ी संख्या में सेल्फी लेते रहें कार्यकर्ता

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का Bjp कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत,पुरे समय युवा कार्यकर्ता से घिरे रहे, युवा विधायक की अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत,अपने नेता से मिलकर बड़ी संख्या में सेल्फी लेते रहें कार्यकर्ता

बिलासपुर। आज छत्तीसगढ़ शासन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने एकदिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने बिलासपुर पहुंचे,वे भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रताओं से भेंट मुलाकात,आईआईटी कॉलेज भवन कोनी व अटल बिहारी विश्वविद्यालय के वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए।

_x000D_

_x000D_

डिप्टी सीएम बनने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का ये पहला बिलासपुर दौरा था,जिसे लेकर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह देखने को मिला। आपको बता दें कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं इसी लिए उनकी पैठ युवाओं में अच्छा खासा रहा है। बिलासपुर में स्वागत और सभी कार्यक्रम के दौरान युवाओं की फौज से वे घिरे रहे। तेज तर्रार और युवा नेता के रूप में जानें जाते विजय शर्मा अपने बेबाक बयान को लेकर भी हमेशा सुर्खियों मे रहते हैं।

_x000D_

_x000D_

अपने तय समय के अनुसार डिप्टी सीएम विजय शर्मा बीजेपी जिला कार्यालय पहुंचे,जहां भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया, अपने नेता को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्षों वर्ष तक परिश्रम किया,कठिनाइयां झेली गली मोहल्ले में जा जाकर प्रचार किया,और उसके परिणीति स्वरूप जब भाजपा की सरकार बनी तो इसके परिणाम भी मिले। विजय शर्मा ने कहा वर्षों वर्ष तक अपने जिस सिद्धांतों और आदर्शो के लिए लड़ते रहे आपका परिश्रम से वह फली भूत हो पाया।

_x000D_

_x000D_

भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी मंत्री या विधायक से नहीं अभी तो भाजपा कार्यकर्ताओं के विमर्श और आदर्शो से चलता है। शर्मा ने कहा आपका ही तपस्या था जिससे कश्मीर में धारा 370 हटाई गई। तीन तलाक पर कानून बनाए गए, नागरिकता कानून लाई गई हम, भाजपा की पीढ़ियां बदल जाती है पर संकल्प नहीं बदलते,हम सब एक साथ कार्य करने वाले एक साथ आगे बढ़ने वाले और जब हम एक साथ खड़े होते हैं तो इन संकल्पों को दोहराते हैं। हम भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समाज ने जो प्रतिमान स्थापित किए हैं उन संकल्पों को दोहराते हैं। हम राजनीतिक कार्यकर्ता है कभी लेनदेन की बात नहीं करते हम अपना जीवन समर्पित करते हैं अपना जीवन लगाते हैं।

_x000D_

 इस अवसर पर- पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, बीजेपी नेता भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे,अरुण सिंह,मोहित जयसवाल, प्रणव शर्मा,दीपक सिंह, दुर्गेश पांडेय, राज यादव, राकेश चंद्राकार,ज्योतेंद्र उपाध्याय,राजू शर्मा, पंकज गुप्ता, जयेश तिवारी, राजेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में हुआ डिप्टी सीएम का आतिशी स्वागत- डिप्टी सीएम विजय शर्मा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के पश्चात कोनी आईटीआई व अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही सरकंडा पार एरिया पहुंचे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ  शर्मा का ढोल नगाड़े के साथ आतिशी स्वागत  किया। महामाया चौक विधायक कार्यालय कोनी बस्ती गुरुघांसी दास विश्वविद्यालय सहित अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। पूरे मार्ग को फ्लेक्स बैनरों से सजा दिया गया था। मार्ग भर फटाकों की लड़ियां और ढोल ताशे गरजते रहे सैकड़ों की संख्या में युवा काफिले की अगवानी में लगे रहे।कार्यक्रम में युवाओं के टिम पुरे समय सक्रिय रहे।

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट