मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव तथा हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे चावल के परिवहन में तेजी आएगी, गोदामों में नई फसल के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी और किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया और अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।