*बिलासपुर से सकरी उसलापुर , लगभग 16 करोड़ में बनी सड़क का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण*

*बिलासपुर से सकरी उसलापुर , लगभग 16 करोड़ में बनी सड़क का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण*

बिलासपुर । बिलासपुर के सकरी में संकरी सड़क को लेकर परेशान आमनागरिकों को अब राहत मिल गई है। उन्नयन के पश्चात चौड़ी हुई उस्लापुर-सकरी रोड़ में आवागमन आसान होने के साथ राहगीरों को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15वें वित्त आयोग और डीएमएफ फंड से लगभग 16 करोड़ की लागत से बनकर तैयार इस सड़क का लोकार्पण किया। इस मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण होने से राहगीरों खासकर तखतपुर, मुंगेली, कवर्धा, लोरमी, पेंड्रा और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से आने वाले तथा निगम में नए जुड़े चार वार्डों के रहवासियों को काफी राहत मिलेगी, यातायात सुगम होगा।

_x000D_

_x000D_

      उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक नगर निगम द्वारा सवा चार किमी सड़क का उन्नयन और चौड़ीकरण किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन होने से राहगीरों को काफी राहत मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है, डिवाइडर बनाया गया है, स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया गया है। यह मार्ग शहर का प्रवेश द्वार है जिसकी काफी दिनों से चौड़ीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी, बिलासपुर शहर अब महानगर के रूप में विकसित हो रहा है। शहर के चारों तरफ कॉलोनियां विकसित हो रही हैं. इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियां भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। चौड़ीकरण के पूर्व सड़क संकरी थी, जिसके कारण आए दिन ट्रैफिक जाम और हादसे होते रहते थे। इसके अलावा इस सड़क पर ट्रैफिक का अत्याधिक दबाव रहता था। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से गुजरती है।इस अवसर पर  केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद  तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री  अरूण साव,विधायक तखतपुर  धर्मजीत सिंह,बिलासपुर  अमर अग्रवाल, बिल्हा श्रमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, आईजी  संजीव शुक्ला, कलेक्टर  अवनीश शरण, एसपी आदि उपस्थित थे।

_x000D_

_x000D_

*मुख्यमंत्री साय ने 05 करोड़  91 लाख की लागत से मिनोचा कॉलोनी से उस्लापुर क्रासिंग रोड का किया लोकार्पण

_x000D_

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मिनोचा कॉलोनी से उस्लापुर क्रॉसिंग तक सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। 5 करोड़ 91 लाख की लागत से इस सड़क का उन्नयन किया गया है। इसमें  प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और रोटरी शामिल है। शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, साइनेज, रोड मार्किंग के कार्य शामिल हैं। सड़क उन्नयन  से राहगीरों को काफी राहत मिली हैऔर ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है।

_x000D_

 ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_

_x000D_