राष्ट्रीय मतदाता दिवस: IG अजय यादव ने दिलाई मताधिकार की शपथ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: IG अजय यादव ने दिलाई मताधिकार की शपथ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

बिलासपुर। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज जिला प्रशासन द्वारा कोनी स्थित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिलासपुर रेंज आईजी अजय यादव ने कहा कि लोकतंत्र एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें हम सभी की सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए।

_x000D_

_x000D_

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से लोगों में जागरूकता आई है। मतदान हेतु युवा वर्ग में जो जागरूकता आई है उससे न केवल उनके परिवार जागरूक होंगे अपितु समाज भी जागरूक होगा।मुख्य अतिथि की आसंदी से आईजी अजय यादव ने कहा कि  मतदाता जागरूकता अभियान तभी सार्थक है जब व्यक्ति स्वतंत्र रूप से मतदान के लिए आगे आये। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम ’’ थीम पर किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। हम अपने अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहते हैं। लोकतांत्रिक पद्धति को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा मतदान लोकतंत्र का आधार है। एक एक वोट से लोकतंत्र मजबूत बनता है। वोट देने का अधिकार हमें 18 साल इंतजार करने के बाद मिलता है।

_x000D_

_x000D_

आईजी ने दिलाई मताधिकार की शपथ -

_x000D_

कार्यक्रम में आईजी यादव द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं युवा मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परम्परा बनाये रखने तथा निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

_x000D_

_x000D_


उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित -
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक विधानसभा से एक बीएलओ को 6 हजार रू. प्रोत्साहन राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार से अटल बिहारी विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा को सम्मानित किया गया। सभी रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर समेत अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही नये युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड दिया गया।

_x000D_

_x000D_


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति-
कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गानों, नुक्कड़ नाटक, नृत्य और कविता की शानदार प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत अजय अगवाल, एडिशनल एसपी अर्चना झा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी, कृषि महाविद्यालय के डीन आर. के. एस तिवारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे। 

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट