विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन मोड पर पुलिस,चेकिंग प्वाइंट पर 7लाख से ज्यादा की रकम और बस में मिला साड़ी

विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन मोड पर पुलिस,चेकिंग प्वाइंट पर 7लाख से ज्यादा की रकम और बस में मिला साड़ी

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर ”वाहन चेकिंग अभियान“ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोनी थाना के सामने वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

_x000D_

_x000D_

वाहन चेंकिग के दौरान वाहन मारूति सेलेरियो मे 7.50 लाख रूपये नगद राशि मिली। वाहन चालक के द्वारा रकम के गोलमोल जवाब देने पर उक्त रकम को धारा 102 के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

_x000D_

_x000D_


 उधर सरकंडा टीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिला कि  रतनपुर की ओर से पुष्पराज बस में 3 बोरियों में साड़ी भरकर लाया जा रहा है। थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर तत्काल महामाया चौक के पास विशेष चेंकिग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान रतनपुर की ओर से आ रही पुष्पराज बस क्रमांक CG 10 AW 0772 को चेक करने पर 3 बोरी गट्ठा लावारिस हालात में मिला जिसके संबंध में बस चालक एवं सहायकों से पूछताछ करने पर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बस में लोड करना बताया।जिससे उक्त बोरियों को खोलकर देखने पर 200 नग साड़ी मिला।जिसे जप्त कर आगे की कार्यवाही की गई।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट