एसडीएम ने किया नगर के कृषि केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

एसडीएम ने किया नगर के कृषि केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

एसडीएम ने किया नगर के कृषि केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

_x000D_

पथरिया- कलेक्टर महोदय, जिला मुंगेली के द्वारा जिले में नकली खाद-बीज विक्रय के रोकथाम हेतु अभियान चलाकर जिले के खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस पर  पथरिया एसडीएम  भरोसाराम ठाकुर,  के द्वारा  नगर की विभिन्न कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया । जहा नगर कृषि दुकान  रवि कृषि केन्द्र, विष्णु खाद भण्डार पथरिया, नरेन्द्र खाद भण्डार पथरिया, प्रति कृषि केन्द्र एवं राजपूत खाद भण्डार का आकस्मिक दबिस देकर निरीक्षण किया गया। इन विक्रय केन्द्रों में खाद-बीच विक्रय के लिये लायसेंस सही पाया गया । साथ एसडीएम द्वारा भण्डारित उर्वरक का भौतिक सत्यापन  भी किया गया। सभी  विक्रय केन्द्रों से उर्वरक सही मानक में है अथवा नहीं प्रमाणिकता के संबंध में सैम्पल के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि मुंगेली को भेजा गया। 
 ज्ञात हो  पथरिया क्षेत्र  अनुविभाग में कुल 41 निजी खाद विक्रेताओं के द्वारा लायसेंस प्राप्त किया गया है। एसडीएम द्वारा बताया गया कि  किसी भी विक्रय केन्द्रों में कभी भी आकस्मिक दबिश देकर निरीक्षण किया जा सकता है । सभी विक्रेता सही मानक का खाद-बीज विक्रय करेंगे। कृषकों को विक्रय किये जाने पर तत्काल ई-पास मशीन में ऑनलाईन अद्यतन की जावे। निरीक्षण  में एसडीओपी एम एम मिंज, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज , नायब तहसीलदार , देशकुमार कुर्रे , एंव कृषि अधिकारी उपस्थित रहे ।