*Breaking : पटवारी और उसके सहयोगी कोटवार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी टीम की कार्रवाई*

*Breaking : पटवारी और उसके सहयोगी कोटवार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी टीम की कार्रवाई*

रायपुर। भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई पटवारी और कोटवार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। पूरा मामला  दुर्ग जिले के पाटन तहसील का है जहां  ग्राम रानीतराई निवासी प्रकाश चंद्र देवांगन ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी कि उनकी मां के नाम से खरीदी गई कृषि भूमि के प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए सुरपा के पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

_x000D_

_x000D_

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, बल्कि आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहते थे। सत्यापन के दौरान बातचीत में रकम घटाकर 70 हजार रुपये तय की गई। पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये देने की योजना बनाई गई।

_x000D_

एसीबी टीम ने आज, 24 दिसंबर 2024 को कार्रवाई करते हुए पटवारी चिन्मय अग्रवाल और उनके सहयोगी कोटवार भूषण लाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

_x000D_

दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप का माहौल है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट