पटाखा गोदाम में भीषण आग,आस पास के लोगों में दहशत का माहौल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर,

पटाखा गोदाम में भीषण आग,आस पास के लोगों में दहशत का माहौल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर,

बिलासपुर। मंगलवार सुबह शहर के बीचो-बीच पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई, देखते ही देखते आग की लपटे पूरे गोदाम को जलाकर खाक कर दिया। भीषण आग से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं इस घटना के बाद आम लोगों में दहशत का माहौल है। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है जहां जगमाल चौक के पास मेन रोड में फटाका दुकान और गोदाम है।

_x000D_

_x000D_

शहर के बीचो-बीच फटाका गोदाम संचालित है। बड़ा सवाल ये है कि शहर के बीचो-बीच शहर में पटाखा गोदाम के लाइसेंस कैसे जारी कर दिए गए। मंगलवार की सुबह पटाखा गोदाम में अचानक आग लगने से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। तोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जहा आसपास का इलाका धुआं धुआं हो गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर कंट्रोल किया है,आग किस तरह से लगी कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट